गुटखा थूकने पर मना किया तो दाँत तोर दिया औऱ होंठ को दाँत से काटकर अलग कर दिया

Spread the love

रिपोर्ट….राकेश सोनी ( सॉउथ दिल्ली ): साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में एक व्यक्ति को गुटखा थूकने से मना करना भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले पीड़ित के मुंह पर मुक्का मारा। जिससे उनके दांत टूट गए। उसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो आरोपी ने पीड़ित के होंठ को दांत से चबा लिया। जिससे पीड़ित का होंठ कट कर अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल पीड़ित जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।


घायल की पहचान ओम प्रकाश (54) के रूप में हुई है।
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आईपीसी की धारा 324/341/506 के तहत केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। वह परिवार के साथ महिपालपुर में किराए के मकान में पिछले 20 साल से रह रहे है। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में चौकीदारी का काम करते है। परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। पीड़ित के अनुसार, जिस मकान में वह रहते है उस मकान के वह केयरटेकर भी है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक उनकी छत पर आकर रोज गुटखा खाकर इधर-उधर थूकता है। जिसको कई बार उन्होंने मना भी किया। लेकिन वह नहीं मना। पीड़ित के अनुसार, आरोपी की दूसरी पत्नी उनके मकान में किराए पर रहती है। उसी से मिलने वह रोज आता है। चार अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे आरोपी छत पर खड़ा होकर गुटखा खाकर थूक रहा था। पीड़ित ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया। जिसपर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की। शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने मामला शांत करवाया। पीड़ित ने बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे वह काम पर से घर लौटे। तभी उन्हें रास्ते में आरोपी मिल गया। आरोपी ने दोबारा उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उनके मुंह पर मुक्का मारा। जिससे उनके दांत टूट गए। उसके बाद पीड़ित आरोपी से बचकर भागने लगे। लेकिन आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और उनसे लिपट गया। इस बीच आरोपी ने अपने दांतों से पीड़ित के होंठ को चबा लिया। जिससे उनका होंठ कट कर अगल हो गया। पीड़ित चीखे-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर पीड़ित जैसे-तैसे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि उनके होंठ की प्लास्टिक सर्जरी हुई है।

वहीं पीड़ित को अब डर है कि आरोपी द्वारा दांतों से काटने पर उन्हें कोई गंभीर बीमारी न हो जाए। क्योंकि आरोपी गलत कार्य भी करता है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है औऱ जाँच मे जुट गयी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours