Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर दिल्ली के वसंत कुंज में राइड रन वॉक मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें की सैकड़ो की तादात में लोगों ने हिस्सा लिया, इस मौके पर जहां एक तरफ वसंत कुंज के तमाम लोग पहुंचे तो वहीं फॉर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी इसमें हिस्सा लिया साथी स्थानिक निगम पार्षद जगमोहन महलावत भी इसमें पहुंचे और उन्होंने बताया कि किस तरीके से आज की भाग दौड़ बड़ी जिंदगी में अपने आप को फिट रखने के लिए और खास तौर पर अपने हार्ट को फिट करने के लिए किस तरीके से एक्सरसाइज करना जरूरी है।

वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर आप देखिए कि किस तरीके से वसंत कुंज में सुबह के वक्त सैकड़ो की तादात में कुछ लोग साइकिलों से मैराथन करते हुए नजर आए तो कुछ लोग पैदल निकल चुके हैं मैराथन में हिस्सा लेने के लिए वहीं कुछ लोग आपको योग करते भी नजर आएंगे इस आयोजन को किया गया है वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पिटल के द्वारा।