Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

जहां एक तरफ g20 सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया की नजर राजधानी दिल्ली में बनी हुई है और चाहे केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार दिल्ली को संवारने के लिए अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है । लेकिन उसके उलट दिल्ली की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है ।जी हां हम बात कर रहे हैं राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह कुछ ही घंटे की बारिश में दिल्ली की सड़कों में सरकार की पोल खोल दी है और यह दिल्ली की ऐसी सड़के है जो की राजधानी को एयरपोर्ट से कनेक्ट करती है । आप तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरीके से महिपाल पर की एयरपोर्ट वाली सड़क पानी से लबालब भरी हुई है और ऐसे में जहां विदेशी मेहमान दिल्ली के अंदर आए हुए हैं यह तस्वीर देखकर समझ जाएंगे की सरकार जहां एक तरफ दिल्ली के अंदर की-20 सब मिट्टी कर रही है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सड़के पानी से लबालब भरी हुई है।