एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद दक्षिणी दिल्ली में बीजेपी का परफॉर्मेंस भले ही उनके मन मुताबिक ना रहा हो,लेकिन वसंत कुंज वार्ड और किशनगढ़ गांव के लोगों ने बीजेपी के झोली में जी भर के वोट डाला है, जिसका धन्यवाद देने के लिए दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और वसंत कुंज से नव नियुक्त निगम पार्षद जगमोहन मेहलावत किशनगढ़ के बाबा लटूरिया के मंदिर में पहुंचे. जहां पर 36 बिरादरी के लोगों को धन्यवाद किया गया..जी हां जीत के बाद से अपने वोटरों को धन्यवाद देने के लिए किशनगढ़ इलाके में एक पंचायत का आयोजन किया गया.जिसमें बीजेपी के समर्थन में जिन्होंने वोट दिया था उन लोगों ने वसंत कुंज से निगम पार्षद जगमोहन महलावत और रमेश बिधूड़ी को सम्मानित किया. सम्मानित इस कार्यक्रम में पहले दोनों ही नेताओं को पगड़ी बांधी गई उसके बाद एक विक्ट्री माला पहनाकर और हाथों में गदा देकर लोगों ने दोनों ही नेताओं का सम्मान बढ़ाया. वसंत कुंज वार्ड और किशनगढ़ के लोगों की खुशी को देखकर स्थानीय सांसद और वसंत कुंज के पार्षद ने माना की जितना झोली भर के यहां के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है,अब उनका वक्त आ गया है इस आशीर्वाद के बदले में वह लोगों का काम करके उन्हें अपने तरफ से सौगात दे. दोनों ही नेताओं ने कहा कि यहां के लोगों के लिए उनके घरों के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे. किसी को जो भी समस्या होगी उसे निपटारा कराने के लिए जो हर वक्त तत्पर रहेंगे.