Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

दिल्ली के द्वारका में बुधवार सुबह एक लड़की पर मनचले ने एसिड फेंक दिया। बताया जा रहा है कि तेजाब से किए गए हमले में छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई और लड़की का फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी स्कूटी पर था जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी लेकिन उसकी शिनाख्त हो गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी नाबालिग है या नहीं और हमले के पीछे की मंशा क्या थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है। डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे।