Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

JNU मे हेट स्लोगन के बाद हिन्दू संगठनों का लगातार विरोध जारी ।

मुनिरका मेट्रो स्टेशन पर कुछ हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन।

JNU मे प्रदर्शन करने की थी तैयारी पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर हीं रोका कइयों की हुई गिरफ्तारी।

जेएनयू में हेट स्लोगन का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदू समर्थक संस्थाएं लगातार वामपंथी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 5 दिसंबर को हिंदू समर्थक लोगों द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया जिसमें जेएनयू पर प्रोटेस्ट करने की बात कही गई थी और मुनिरका मेट्रो स्टेशन पर सभी को इकट्ठा होना था । लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस विरोध को लेकर पहले ही तैयारी कर रखी थी। मुनिरका मेट्रो स्टेशन पर जैसे ही प्रदर्शनकारी जमा हुए पुलिस ने उन्हें जेएनयू जाने से रोकने की कोशिश की । जिसके बाद प्रदर्शनकारी लोग मुनिरका मेट्रो स्टेशन के बाहर हीं नारेबाजी करने लगे। जिसके कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर यहां से हटा दिया।