Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है. दिल्ली के वसंत कुंज इलाक़े में केंद्रीय मँत्री अनुराग ठाकुर ने एक रोड शो का आयोजन किया जिसमें हज़ारों की तादाद में बी जे पी समर्थक ओर इलाक़े के लोगों ने हिस्सा लिया। दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी तरह से ताकत झोंक दी है. बीजेपी निगम में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. इस रोड शो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर वसंत कुंज वार्ड के परतियाशी जगमोहन महलवात के लिए प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे.

2 इस मौक़े पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार निगम में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है. केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे करते हैं. जनता उनके झूठ से उकता चुकी है. जनता इस बार भी निगम में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है. केजरीवाल हर एक बात पर झूठ बोलते हैं. उनके मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. फिर भी अपने मंत्रियों और विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते.